Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में छात्र की हत्या, शाम को किया था युवक का अपहरण देर रात को सड़क किनारे मिला शव

May 8, 2023

करनाल में छात्र की हत्या, शाम को किया था युवक का अपहरण देर रात को सड़क किनारे मिला शव

करनाल के ग्रॉन्डा की धर्मवीर कॉलोनी में बीएससी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। छात्र का शव मलिकपुर रोड पर सड़क के किनारे बरामद हुआ। रात को ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवा दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव आज परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार की देर रात धर्मवीर कॉलोनी निवासी रंजन अपने दोस्त को वीर राइस मिल कॉलोनी में छोड़ने के लिए गया था। छात्र वहां से घर लौट रहा था और रास्ते में छात्र का कुछ युवकों द्वारा अपहरण कर लिया परिवार ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी करीब 1 घंटे बाद छात्र का शव मलिकपुर रोड पर सड़क किनारे बरामद हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें