Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंदिर के लिए निकली छात्रा लापता, अनजान नंबर से आया मैसेज

August 16, 2026

मंदिर के लिए निकली छात्रा लापता, अनजान नंबर से आया मैसेज

Student who set out for the temple goes missing : भिवानी। गांव से बीए तृतीय वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती शाम को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। तलाश के दौरान परिजनों को बुआ के बेटे के मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज मिला, जिसमें युवती को ढूंढने और एफआईआर दर्ज नहीं कराने की बात कही। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

मैसेज भेज तलाश न करने की चेतावनी

पुलिस को दी शिकायत में युवती के भाई ने बताया कि वे दो भाई-बहन हैं। उसकी छोटी बहन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है, हालांकि करीब एक साल से कालेज नहीं जा रही थी। वह शाम करीब छह बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने गांव के मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद बुआ के बेटे के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से युवती का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें और कोई एफआईआर भी दर्ज न करवाएं। भाई ने आशंका जताई कि युवती अपनी मर्जी से कहीं गई है या किसी ने उसे छिपा लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें