करनाल के ICS सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर चाकू और तेजधार तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवकों को गंभीर रूप से चोटें आई है। हालांकि मामले की जांच–पड़ताल जारी है। इस मामले को लेकर पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपियों खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दो शिकायत के गांव माजरा निवासी अक्षय और सुरेश दोनों ने बताया कि रोज की तरह ही ICS सेंटर जाने के लिए करनाल बस स्टैंड पर बस से उतर कर सेंटर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने मौका देख कर उन पर हमला कर दिया।
हमलावर गांव कोयर निवासी आरोपी हैप्पी के दोस्त थे। जो कि ITI में पढ़ने वाले युवक थे। आरोपियों ने चाकू और तलवार से हमला किया था। हमला जानलेवा था, जिसमें अपनी जान बचा कर भागे युवकों ने डायल 11ए पर सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस आती आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
पूछताछ में हमले का कोई सटीक कारण सामने नहीं आया है। पीड़ितों ने बताया कि उन पर बिना वजह हमला किया गया था। मुख्य आरोपी हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जाने पर पहचान होने के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डरते हुए पीड़ितों ने सुरक्षा की मांग की है। उन्हें डर है कि उन पर दुबारा जानलेवा हमला हो सकता है। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। करवाई जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

