Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टंट बाजों ने फिर दिखाया गुरुग्राम पुलिस को ठेंगा, गाड़ी की छत पर बैठ लहराई शराब की बोतल

December 20, 2023

स्टंट बाजों ने फिर दिखाया गुरुग्राम पुलिस को ठेंगा, गाड़ी की छत पर बैठ लहराई शराब की बोतल

 

गुरूग्राम: जिले में एक बार फिर साइबर सिटी गुरुग्राम में एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमे एक युवक गाड़ी की छत पर बैठ कर दारू की बोतल लहरा रहा है और गाड़ी लगातार चल रही है।मामला गुरुग्राम पुलिस की संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी प्राप्त हुई है जिसमे एक सफेद रंग की एक्सेंट गाड़ी है जिसका गुरुग्राम नंबर है जिसके ऊपर बैठ कर एक युवक दारू की बोतल लहरा रहा है।युवक ने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा है।

वीडियो चलती गाड़ी पर बनाई जा रही है।एसीपी क्राइम के मुताबिक इस पूरी वीडियो में आरोपी की पहचान करी जा रही है और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। हालाकि वीडियो कब की है कहा की है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें