Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Suchan PACS में चेयरमैन पद चुनाव का मामला DC दरबार पहुंचा, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

November 27, 2024

Suchan PACS में चेयरमैन पद चुनाव का मामला DC दरबार पहुंचा, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

सिरसा: सुचान पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) की प्रबंध समिति का चेयरमैन बनने के लिए एक डायरेक्टर को चुनाव से पहले नशीला पदार्थ पिलाकर वोट के अधिकार से वंचित करने का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यक्ति की पहचान सिरसा के गांव शेरपुरा निवासी चंद्रभान के रूप में हुई है।

पीड़ित ने डायरेक्टर पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पीड़ित ने इस मामले को लेकर डिंग थाना पुलिसमें आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले में डिंग थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

पीडि़त डायरेक्टर चंद्रभान ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव से 5 दिन पहले उन्हें शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर लिया गया। चुनाव के दिन शाम के समय उन्हें छोड़ा गया।

उधर पुलिस ने इस मामले में 18 नवंबर को आतिश कुमार को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। 22 तारीख को दोबारा नोटिस दिया गया, तब भी वो नहीं आया। जब उसकी कॉल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि उसकी लोकेशन सुजानगढ़ चूरू राजस्थान में थी।

इसके बाद जब उसकी पिछली कॉल डिटेल निकाली गई तो उसकी लोकेशन सिरसा और राजस्थान मिली। इसके बाद पुलिस ने आतिश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें