Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के प्रत्येक गांव में एक सोलर पॉवर हाउस बनाने का सुझाव : Anil Vij

चंडीगढ़: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और किसानों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को सुझाव दिया है कि राज्य के प्रत्येक गांव में एक सोलर पॉवर हाउस बनाया जाए ताकि वहां पर जो भी टयूबवेल हैं। उनकी सप्लाई उस सोलर पॉवर हाउस से की जाए और किसानों के सभी ट्यूबवेल संचालित हो सकें। इससे किसानों को कोई एतराज भी नहीं होगा। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज जयपुर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रलय द्वारा विभिन्न राज्यों के ऊर्जा/ बिजली /नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों की क्षेत्रीय कार्यशाला कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी सहित अन्य राज्यों के ऊर्जा और बिजली मंत्री भी उपस्थित रहे। विज ने बताया कि ये सुझाव उनके द्वारा किसानों की जरूरतें जैसे जहां पर पानी गहरा है और 10 किलोवाट की मोटर नहीं चलती, उसे मद्देनजर रखते हुए दिया गया है। इसी प्रकार से किसानों के लिए कुसुम योजना भी चालू की गई है। हरियाणा ने अपने टारगेट को हिट किया है बल्कि हम टारगेट के पास पहुंच चुके हैं ताकि हरियाणा का हर किसान अपने ट्यूबवेल को सोलर एनर्जी से चलाए।

ये भी पढ़ें: SRH vs DC: कौन पड़ेगा किस पर भारी? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का अपडेट

Exit mobile version