Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुखेदव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला : झज्जर पहुंचे करणी सेना से जुड़े लोग,गोगामेड़ी को दी श्रद्धाजंलि

December 16, 2023

सुखेदव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला : झज्जर पहुंचे करणी सेना से जुड़े लोग,गोगामेड़ी को दी श्रद्धाजंलि

झज्जर: पिछले दिनों हुई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को करणी सेना से जुड़े लोग झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने सैक्टर-6 की राजपूत धर्मशाला में एकत्रित होकर गोगामेड़ी को अपनी श्रद्धाजंलि दी और बाद में घटना को लेकर अपना आक्रोष भी जताया। इस मौके पर करणी सेना के राज्य सचिव मेनपाल की तरफ से मांग उठाई गई कि सरकार इस हत्या में शामिल अन्य लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया गया वह एक सोची समझी साजिश का हिस्सा था और इसमें काफी लोग शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी से ही पूरे मामले पर पड़ा रहस्यमयी पर्दा उठ सकता है।

मेनपाल ने हत्या में शामिल दोषियों का मामला किसी फॉस्ट ट्रैक अदालत में चलाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हो सके तो सरकार को इस हत्या में जो लोग भी शामिल है उन सभी का एनकाउंटर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को गोगामेड़ी में ही एक बड़ी श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन रखा गया है। इसमें हरियाणा से करीब तीन-चार सौ गाडि़यों में लोग भरकर वहां पर पहुंचेंगे और श्रद्धाजंलि देंगे। इसी दिन इस बारे में अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसी दौरान करणी सेना के लोगों ने सरकार के नाम एक ज्ञापन भी हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें