Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस अधीक्षक ने Pehowa Police Station का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

August 25, 2024

पुलिस अधीक्षक ने Pehowa Police Station का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

कुरुक्षेत्र: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने रविवार को पिहोवा सदर थानां में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। वहीं, निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।

एसपी ने थानाध्यक्ष से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। एसपी ने समय से गश्त और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य है थाने में आई शिकायतों का समय रहते समाधान किया जाए ताकि किसी भी शिकायतकर्ता को कोई परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें