Site icon Dainik Savera Times

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ सप्लायर गिरफ्तार, 10 पिस्तौल व 26 कारतूस बरामद

पानीपत : पानीपत पुलिस की सीआईए 1 टीम ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी के शामली निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 देसी पिस्तौल, 2 मस्कट पिस्तौल और 26 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब सात माह से यूपी से हथियार खरीदकर सप्लाई कर रहा था।

थाना बापौली में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अब हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने दी।

Exit mobile version