जींद। गांधी नगर के रहने वाले गौरव जैन का शव एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में मिला है। परिजनों का आरोप है कि गौरव को स्वीमिंग पूल में करेंट लगा होगा। परिजनों को उसका शव रात 11 बजे मिला।
स्वीमिंग पूल संचालकों पर आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि गौरव जैन की जान संचालकों की लापरवाही से गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक, कोच और मैनेजिंग स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांधी गली के रहने वाले संजय जैन ने बताया कि उनका बेटा गौरव 25 दिन से एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में शाम सात से आठ बजे तक अभ्यास करता था। कल शाम भी गौरव स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया। रात साढ़े आठ बजे तक वह नहीं आया। उन्होंने उसके दोस्त के पास फोन कर बेटे के बारे में पूछा। दोस्त ने कहा कि वह आज नहीं गया।
अंदर नहीं जाने दे रहे थे संचालक
उनके कहने पर गौरव का दोस्त स्टेडियम में गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को अंदर घुसने नहीं दिया गया। जब वह खुद बेटे की तलाश में स्टेडियम में गए। यहां प्रबंधकों ने उन्हें अंदर घुसने से मना कर दिया। प्रबंधकों ने कहा कि गौरव यहां से घर जा चुका है। संजय जैन ने जबरन अंदर घुसते हुए कहा कि वह एक बार स्वीमिंग पूल देखना चाहता है। वहां पहुंचा तो गौरव का शव स्वीमिंग पूल के अंदर दिखा।
Also Read :

