Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलते मौसम में खानपान का रखें ध्यान, सिविल सर्जन ने दिए एहतियात बरतने के नुस्खे

May 11, 2024

बदलते मौसम में खानपान का रखें ध्यान, सिविल सर्जन ने दिए एहतियात बरतने के नुस्खे

भिवानी: मई माह का एक सप्ताह बीत गया है लेकिन गर्मी अभी से चरम पर है।राजस्थान से सटे भिवानी जिले में यदि दिन के समय तापमान की बात करें तो पार 40 डिग्री के पार जो जाता है। ऐसे में क्या सावधानियां बरतें,क्या करें? क्या ना करें!जल जनहित बीमारियों के बचाव के नुस्खे भी सिविल सर्जन ने बताए हैं। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि इस बदलते मौसम में पीलिया, जल जनहित बीमारियों के साथ साथ सांस से सम्बंधित बीमारियां उतपन्न होने के आसार बने रहते हैं।

ऐसे में आमजन को पानी को उबालकर उसे ठंडा करके पिएं साथ ही एक मटके में क्लोरीन की गोली डालकर पानी पी सकते हैं। उन्होंने कहा की धूल मिट्टी व पराली जलाने से अस्थमा जैसी बीमारी हो जाता है सावधानी बरतें व डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें,ताकि समय पर बीमारी का इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि मरीज घबराए नहीं एक्सपर्ट डॉक्टर उनके पास है तुरन्त सलाह लें।

इसके साथ ही हीट वेव से बचने के लिए शाइनिंग आवर्स में यानी दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से गुरेज करने की सलाह भी उनके द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि उल्टी दस्त के मरीज एक लीटर पानी मे ओआरएस मिलाएं और इसका सेवन कर सकते हैं, यदि जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर ढाँप कर ही निकलें नहीं तो बीमारियों से ग्रस्त होने के आसार बढ़ जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें