Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद के नजदीकी गांव बहबलपुर के पास पलटा कच्चे तेल से भरा टैंकर, एक की मौत

March 10, 2024

फतेहाबाद के नजदीकी गांव बहबलपुर के पास पलटा कच्चे तेल से भरा टैंकर, एक की मौत

फतेहाबाद: फतेहाबाद के गांव हांसपुर के पास दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। कच्चे तेल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को बाल बाल बचा लिया गया जबकि दो लोग अभी भी टैंकर के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। हादसा इतना भयंकर था कि सड़क किनारे लगे पेड़ भी टूट गए और टैंकर का केबिन पूरी तरह पिचक गया। केबिन में फंसे दोनों लोगों को देखना भी मुश्किल हो चुका है। दोनों की शिनाख्त तभी अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि दोनों की अब मौत हो चुकी है। क्योंकि काफी देर से उनका आता पता नहीं है।

जानकारी के अनुसार मथुरा निवासी करतार सिंह अपने टैंकर में कच्चा तेल लेकर पंजाब की बठिंडा रिफाइनरी के लिए निकला था। फतेहाबाद के गांव बहबलपुर के पास पहुंचकर टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायलॉग 112 पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरीके से पेड़ की टहनियों को काटकर चालक को बाहर निकल गया और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। चालक ने बताया कि टैंकर के केबिन में दो और लोग हैं। बाद में पुलिस उसे उनकी तलाश में जुट गई लेकिन केबिन इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है कि दोनों को देखना भी मुश्किल हो पा रहा है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचा बुलाया गया ताकि तेल के चलते कोई आग लगने का हादसा ना हो। जिसके बाद दमकल कर्मियों द्वारा वहां पर फॉर्म और केमिकल का छिड़काव करके टैंकर को सीधा करने के लिए फिलहाल क्र ेन को बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें