Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेहोवा में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लड़के पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

November 11, 2024

पेहोवा में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लड़के पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

Teenage Girl Commits Suicide : कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में 14 वर्षीय लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिहोवा की पूजा कॉलोनी में 14 वर्षीय लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं परिजनों ने एक लड़के पर उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। इसी के चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। सब-इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 वर्षीय लड़की ने घर में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी का ही एक लड़का उनकी बेटी को परेशान करता था और उसी के चलते उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें