Site icon Dainik Savera Times

Tekchand Sharma को मिला Baldev Alawalpur का समर्थन, कहा- पृथला में हर कीमत पर कमल खिलाने का करेंगे काम

फरीदाबाद: पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा दिन रोज़ मजबूती की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। दरअसल टेकचंद शर्मा को लगातार भाजपा के तमाम साथियों का साथ मिलने जा रहा है। हाल ही में पृथला विधानसभा से भाजपा की वरिष्ठ नेता बलदेव अलावलपुर ने भी अपनी समस्त सरदारी के साथ मिलकर बीजेपी प्रत्याशी टेकचंद शर्मा का समर्थन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बलदेव अलावलपुर ने बताया कि जो लोग यह सपना देख रहे हैं।

इस बार पृथला में कमल नहीं खेलेगा वह सपना उनका सपना ही रह जाएगा। क्योंकि इस बार टेकचंद शर्मा के साथ मिलकर पृथला विधानसभा क्षेत्र में हर हाल में कमल खिलाने का काम करेंगे।वहीं, बलदेव अलावलपुर और समस्त सरदारी का समर्थन मिलने के बाद टेकचन्द शर्मा ने कहा कि जिसके बाजू इतनी मजबूत हो उसको किसी बात की कोई चिंता नहीं इस बार पृथला विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों के साथ कमल को खिलाने का काम करेंगे।

Exit mobile version