Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में दिनदहाड़े दिखा बदमाशों का आतंक, डेयरी संचालक की गोली मारकर की हत्या

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ते जा रहें है। इसी बीच KMP से एक नया मामला सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति के सिर में 2 गोलियां मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि, राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार निवासी स्वरूप नगर लिबासपुर दिल्ली के रूप में हुई है।

मृतक व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में डेयरी चलाता था और किसी के साथ उसकी कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी। लेकिन अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए उमेश कुमार पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा है कि केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वही परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version