Site icon Dainik Savera Times

Yamuna Nagar में शराब के ठेके पर बदमाशों का आतंक, शटर तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, लाखों रुपए लूटे

यमुनानगर में शराब के ठेके पर कुछ बदमाशों ने आंतक मचा दिया। यमुनानगर में एक ठेके पर कुछ बदमाशों ने ठेके का शटर तोड़ कर तोड़फोड़ की और लाखों रुपए लूट कर ले गए। देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान उन्होंने ने दुकान के अंदर खूब तोड़ फोड़ की और लाखों रुपए की दारू को भी तहस-नहस कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों के हथियार शराब के ठेके के अंदर ही रह गए। जिनमे एक देसी कट्टा, तलवारे और लोहे की रॉड थी। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version