Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डबवाली में एक्सीडेंट का प्लान बनाकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2024

डबवाली में एक्सीडेंट का प्लान बनाकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

डबवाली : थाना शहर पुलिस ने प्लान बनाकर एक्सीडेंट करके हत्या करने के मामले में आरोपी विजय मोहन पुत्र हजारी राम निवासी शेरगढ़ को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि 29.11.2024 को सुशील कुमार पुत्र दौलत राम निवासी शेरगढ़ के बयान पर कि 28.11.2024 को उसका लड़का प्रमोद कुमार अपने बाइक पर डबवाली से अपने घर गांव शेरगढ़ जा रहा था।

जब वह जैन मंदिर से थोड़ा आगे शेरगढ़ की तरफ पहुंचा तो पीछे डबवाली की ओर से एक कैंटर जिसका चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके लडके प्रमोद कुमार के बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसका लड़का बाइक सहित सड़क पर गिर गया और काफी चोट लगने पर मौत हो जाने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंनें बताया कि जांच के दौरान घटना मे प्रयोगशुदा कैंटर को राज कनाल नहर की पटरी से जले हुए व लावारिश हालात में मौका से उठाकर कब्जा पुलिस में लिया। कैंटर के मालिक से संबंधित गवाहान की पूछताछ व प्राप्त रिकॉर्ड से असल मालिक आरोपी विजय मोहन पुत्र हजारी लाल निवासी शेरगढ़ के नाम पाया गया।

जांच के दौरान 28.11.2024 को कैंटर को विजय मोहन द्वारा ही चलाना पाया गया है। सुशील कुमार पुत्र दौलत राम निवासी गांव शेरगढ़ की आरोपी विजय मोहन पुत्र हजारी लाल निवासी शेरगढ़ के साथ पुरानी रंजिश होनी पाई गई है। विजय मोहन वगैरह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में ममाला भी दर्ज है। जिसमें विजय मोहन बगैरा अदालत से सजा भी हो चुके है और हाईकोर्ट चंडीगढ़ में अपील भी चल रही है।

जांच के दौरान पूर्व में प्राप्त साक्ष्य से विजय मोहन पुत्र हजारी लाल ने अपने कैंटर को पुरानी रंजिश के रहते हुए मृतक प्रमोद कुमार को जान से मारने की नियत से तेज रफ्तार से चलाकर मृतक प्रमोद कुमार के बाइक में पीछे से सीधी टक्कर मारकर हत्या करना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विजय मोहन ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह मृतक के घर व खेत का पड़ोसी है। जिस दिन उसे व उसके साथियों को मृतक प्रमोद की गवाही से धारा 307 भा.द.स.में सजा हुई थी, तो उसने उसी दिन मन में ठान ली थी की वह प्रमोद को किसी भी तरह मारकर ही रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें