Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट और हत्या का आरोपी, 25 वर्ष पुराने मामले में था फरार

October 30, 2024

पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट और हत्या का आरोपी, 25 वर्ष पुराने मामले में था फरार

नूंह: जिला में लूट और हत्या के 25 वर्ष पुराने एक मामले में फरार घोषित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। जिसकी पहचान मोहम्मद जफर उर्फ मुन्ना निवासी हिंदूपूरा खेड़ादीप सराय थाना नथासा जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में भी आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

सुरेंद्र कीन्हा डीएसपी नूंह के मुताबिक वर्ष 1999 पीपाका पहाड़ में अज्ञात बदमाश डंपर चालक- खलासी की हत्या कर शवों को पहाड़ में फेंक कर फरार हुए थे। जबकि डंपर को छीनकर ले गए।इस संदर्भ में पुलिस ने डंपर मालिक के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। दोनों मृतक रिस्ते में जीजा- साले थे।

करीब एक साल बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूटे गए डंपर को उत्तर प्रदेश के संभल निवासी मोहम्मद जफर उर्फ मुन्ना उर्फ के ठिकाने से बरामद किया। जबकि आरोपी मुन्ना पुलिस को चकमा देते हुए अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा। वर्ष 2001 में मोहम्मद जफर उर्फ मुन्ना को अदालत ने फरार घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रवीण ने बताया कि बीते रविवार को सूचना मिली कि वर्ष 1999 (निन्यानबे) के लूट-हत्या मामले का आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ मुन्ना सवारी के इंतजार में तावडू नगर के पटौदी चौक पर खड़ा है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर दबिस देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपनी पहचान मोहम्मद जफर के रूप में कराई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें