Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नफे सिंह राठी की हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी गोआ में एक होटल के CCTV में दिखे

March 11, 2024

नफे सिंह राठी की हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी गोआ में एक होटल के CCTV में दिखे

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर्स की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले चारों शूटर एक साथ एक होटल के रिसेप्शन पर दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 1 मार्च का बताया जा रहा है,वीडियो गोवा के किसी होटल का है। जहां वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी छिपे हुए थे।

4 मार्च की सुबह पुलिस ने होटल में छापा मार कर दो शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली थी। वही दो शूटर पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले थे। यह सभी शूटर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू गैंग से जुड़े हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चारों आरोपी होटल में आराम से बैठे हुए हैं और उनके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं दे रहा,

फिलहाल झज्जर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं,पकड़े गए आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है। इस हत्याकांड की मुख्य वजह सामने नहीं आ पाई है पुलिस ने फरार आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी रखा है। नफे सिंह राठी के परिवार के सदस्य आज झज्जर में पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन से मुलाकात करेंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को गिफ्तार करने में कब तक सफलता हासिल कर पाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें