
लाडवा: थाना लाडवा पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधी करने के आरोप में सतबीर सिंह वासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि 21 नवम्बर 2024 को थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोहित कुमार वासी लाडवा ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में लाईबरेरियन के पद पर नौकरी करता है। वह अपने लड़के को स्टडी वीजा पर विदेश भेजना जाना चाहता है। इस बारे में उसकी मुलाकात उसके जानकर के माध्यम से सैक्टर-18 चंडीगढ़ स्थित ऑफिस के मालिक से हुई। उहोंने बताया कि वह उसके बेटे को 7 लाख रुपए में स्टडी वीजा पर विदेश भेज देंगे।
दिनांक 18 मार्च 24 को उसने अपने बेटे के कागजात व 5 हजार रुपये फीस के जमा कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने उसको आस्ट्रेलिया विश्विद्यालय की फीस जमा करने के लिए बोला उसने 2 अप्रैल 24 को 5 लाख 48 हजार रुपये जमा कर दिए। आरोपी ने उसके बेटे के इन्सोरेन्स करवाने के नाम पर दिनांक 17 अप्रैल को 71 हजार और जमा करवा लिए। दिंनाक 18 अप्रैल 24 को एम्बैसी के नाम पर 89 हजार 600 रुपए आरोपी को दे दिए । जब उसने अगस्त 24 में आरोपी के पास फोन किया तो उसके सभी फोन बन्द आए। चंडीगढ़ उसके ऑफिस में गया तो उसका ऑफिस बन्द मिला।
आसपास पता करने पर उसको पता चला कि आरोपी वहां से भाग गये हैं। आरोपी ने उसके साथ विदेश भेजने के नाम पर करीब 7.50 लाख रुपए की ठगी की है। जिनकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। वहीं 3 अप्रैल को थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक हरजीत सिंह व पीएस आई राहुल की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी सतबीर सिंह वासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी