Site icon Dainik Savera Times

पत्नी व बेटी पर तेल छिड़ककर आग लगाने के बाद खुद को भी आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी : थाना रामपुरा पुलिस ने पत्नी व बेटी पर तेल छिड़ककर आग लगाने के बाद खुद को भी आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांचकर्ता ने बताया की गत 11 अक्टूबर को जिला पलवल के गांव टप्पा निवासी सतपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी तीन बहनें गांव रामपुरा में शादीशुदा हैं। उसकी सबसे छोटी बहन अनीता की शादी वर्ष 2006 में गांव रामपुरा निवासी मनोज के साथ हुई थी।

अनीता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रिया 17 साल और छोटा बेटा हेमू 15 साल का है। 10 अक्टूबर की रात उसकी बहन अनीता और भांजी को उसके जीजा मनोज ने तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिस पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराने के बाद इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जिस पर पुलिस ने थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस दौरान गत 13 अक्टूबर को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा ईजाद की थी। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- VIDEO : ट्रंप के कड़ी चेतावनी के बाद ईरान तेल डिपो पर भीषण हवाई हमला… आसमान में फैला धुएं का गुबार

Exit mobile version