Site icon Dainik Savera Times

Anti-Narcotics Cell टीम ने दो विभिन्न स्थानों से 90.93 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को पकड़ा

यमुनानगर: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल जहां एक और नशे के विरुद्ध लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एंटी नाकोटिक सेल की टीम ऐसे तस्करो पर शिकंजा कस रहे है, जो शहर में आकर नशा बेचने का काम करते हैं। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो विभिन्न स्थानों से 90.93 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ के एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कार में सवार होकर प्रताप नगर अनाज मंडी के पास से नशा लेकर निकलेगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर कुमार, पंकज व गुरनाम की टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर नाकाबंदी के दौरान कार सवार युवक को काबु किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। जिसकी पहचान खिललावाला निवासी हाशिम पुत्र बरकत के नाम से हुई।

आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी की कार भी कब्जे में ली गई है। वही इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक ओमप्रकाश, सतीश कुमार, मंजीत, एएसआई जसबीर, गुरविदेर की टीम ने सडोरा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 50.93 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी की पहचान सवानिया मोहल्ला साडोरा निवासी मनीष उर्फ बबलू पुत्र बलराम बक्शी नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ के केस फर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Exit mobile version