लाडवा : एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में परवेज खान निवासी डेरा लाडवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम रामभगत चौक लाडवा पर मौजूद थी। टीम में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, महिला सिपाही सरिता, एसपीओ संजय कुमार व वाहन चालक मुख्य सिपाही जसविन्द्र सिंह शामिल थे।
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरनाम सिंह उर्फ पौना निवासी बुढ़ा कॉलोनी, जिला कुरुक्षेत्र को हिनौरी चौक से बुढ़ा कॉलोनी रोड के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 12.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना लाडवा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के दौरान 17 जनवरी 2026 को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी नवीन कुमार निवासी लाडवा को भी गिरफ्तार किया गया था।
जांच को आगे बढ़ाते हुए 9 मई को एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में उप सहायक निरीक्षक सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, सुनील कुमार व एसपीओ संजय कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी परवेज खान निवासी डेरा लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

