Site icon Dainik Savera Times

लगातार बढ़ रही सरसों की आवक; उठान कार्य धीमा, प्रशासन ने खरीद बंद रखने का लिया फैसला

महेंद्रगढ़: शहर की अनाज मंडी में सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है। इससे अनाज मंडी में अब चारों तरफ सरसों ही सरसों दिखाई दे रही है। इसके चलते अब मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी के साथ ही रोडवेज विभाग की तरफ से बस स्टैंड के पास बनाए गए वर्कशॉप भवन में खरीद शुरू कर दी है।

सरसों का उठान कार्य धीमा होने के कारण प्रशासन ने आज खरीद बंद रखने का फैसला लिया है। जिससे अनाज मंडी में आज तक खरीद की गई सरसों का उठान कार्य लगातार किया जा रहा है। आपको बता दे की 26 मार्च से सरसों की खरीद का कार्य शुरू है और अनाज मंडी में सरसों की आवक लगातार जारी है।

वहीं आवक का सिलसिला लगातार होने के कारण पूरी की पूरी अनाज मंडी सरसों से भरी पड़ी है…… मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश अनुसार बारिश की संभावना और उठान कार्य धीमा होने के कारण दो दिन के लिए अनाज मंडी बंद की गई है।

इस दौरान कोई भी फसल खरीद कार्य नहीं किया जाएगा। महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में उठान कार्य को तेज करने के लिए आज अनाज मंडी को बंद किया गया है ताकि उठान कार्य को जल्द से जल्द तेज किया जा सके और अनाज मंडी में जगह बन सके।

Exit mobile version