Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

आकाश नगर मे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच से एक अज्ञात युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच

June 8, 2024

आकाश नगर मे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच से एक अज्ञात युवक का शव हुआ बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच

कुरुक्षेत्र (गुरदीप सिंह गुजराल) : जिले के आकाश नगर से सड़क के किनारे एक प्लॉट में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव सड़क किनारे झाड़ियों के बीच में पड़ा हुआ था। सड़क के किनारे एक प्लॉट से दुर्गंध आ रही थी जब आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। लोगो ने ये जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। मगर मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसआई सतपाल ने बताया कि उनको सूचना मिली कि आकाश नगर में सड़क के किनारे एक प्लॉट से दुर्गंध आ रही है। आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को काबू में करके शिनाख्त का प्रयास किया। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष की प्रतीत हो रही है। व्यक्ति ने लाल रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। एएसआई सतपाल ने बताया कि युवक शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। फ़िलहाल अभी मौत की कोई वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की साफ होगी। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें