
रोहतक में एक युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आए है। जहां सूचना मिलते ही ईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को स्थानीय लोगों द्वारा नहर से बाहर निकाल लिया गया था। शव पर गहरे घाव के निशान है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसे नहर में फेंका गया है। हालांकि मृतक के कपड़े निकाल कर शव को नहर में फेंका गया था।
मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो सर्कुलेट कर पहचान की गई। मृतक की पहचान भालौठ गांव निवासी 32 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। भालौठ गांव के सरपंच ने बताया कि नीरज के माता–पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। नीरज अविवाहित था, और अपने बड़े भाई के साथ रहता था। परिवार की किसी कोई दुश्मनी भी नहीं है। नीरज खेती का काम करके जीवन यापन कर रहा था। परिवार में एक बहन और नीरज सहित 2 भाई है।
नीरज के सिर और शरीर पर कई गहरे घाव है। हालांकि।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के कपड़े और मोबाइल आदि गायब है। जांच अधिकारी ने अंदाजतन बताया कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के कपड़े निकल कर उसे नहर में फेंकने की योजना बनाई गई होगी।
आईएमटी थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा इस मामले में पुलिस हत्या के एंगल से जांच–पड़ताल कर रही है। परिजनों के बयान आदि भी दर्ज किए जाएंगे।