Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाइनैंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर कंपनी के 9.72 लाख रुपए लेकर फरार

January 8, 2025

फाइनैंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर कंपनी के 9.72 लाख रुपए लेकर फरार

ऐलानाबाद : सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर दीपक बालिया कंपनी के 9.72 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कंपनी के रीजनल मैनेजर की शिकायत पर दीपक बालिया के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के रीजनल मैनेजर शमशेर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह वार्ड नंक् 1 तलवाड़ा झील हनुमानगढ़, राजस्थान ने बताया कि सत्या माइक्रो फाइनेंस कम्पनी पूरे देश के करीब 24 राज्यों में माइक्रो फाइनेंस का कार्य करती है। ऐलनाबाद शाखा प्रबन्धक के पद पर कार्यरत दीपक बालिया पुत्र नरेश कुमार बालिया निवासी 873 वार्ड नं 13 चावला चौक जनसेवक कालोनी श्रीगंगानगर राजस्थान जो कि सत्या माइक्रो केपिटल लिमिक् में 2 दिसम्बर 2019 से कार्य कर रहा था। 5 अक्टूबर 2024 को दीपक बालिया बिना बताये व सूचना दिये भाग गया है।

दीपक बालिया के भाग जाने के बाद वह 9 अक्टूबर 2024 को शाखा विजिट के लिये पहुंचा तो मुङो कम्पनी की कुछ लोन सदस्यों से पता चला कि उन्होंने अपने पूरे लोन का रूपया शाखा प्रबंधक दीपक बालिया को जमा कर दिया है । इस बात की पता होने के तुरन्त बाद मैंने अपने अधिकारियों को इस घटना के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने एक टीम का गठन की, जिसमें मैं और सुधांशु मिश्र और कम्पनी की आडिट टीम को लगाया गया।

जांच में पता चला कि शाखा ऐलनाबाद में शाखा प्रबंन्धक दीपक बालिया के द्वारा 2600 सदस्यों को लोन वितरण किया गया था, हमनें सभी सदस्यों के लोन की जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसमें से 22 सदस्यों का पूरा लोन क्लोज करके रूपया 814851/- और 44 सदस्यों की ईएमआई (किस्त) रूपया 157976/- लेकर दीपक बालिया भाग गया है। जब इसकी सूचना कंपनी अधिकारियों द्वारा दीपक को दी गई तो उसने उक्त घटना को स्वीकार किया और बार-बार समय देता रहा कि मैं यह राशि जमा कर दूंगा। यह अब करीब 1 महीने से पैसा जमा ना करने का और मेरे द्वारा फोन करने पर अभद्रता से बोला व गाली दी और कहा कि किसी अधिकारी ने फोन किया या मेरे घर आये तो बचकर नहीं जाओगे यानि जान से मारने की धमकी दी है। कंपनी के रीजनल मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 316(4) बीएनएस तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें