Site icon Dainik Savera Times

भगवान यीशु का जन्मोत्सव Christmas Day से पहले राजधानी दिल्ली की बढ़ी रौनक

दिल्ली: भगवान यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस डे से पहले राजधानी दिल्ली की रौनक बढ़ने लगी है। दिल्ली के गोल मार्केट स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च को क्रिसमस से पहले सजाया गया है। सबसे खूबसूरत वास्तुकला के साथ, सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल शहर के सबसे प्रसिद्ध चर्चों में से एक है।

यह दिल्ली के सबसे बड़े और सबसे पुराने चर्चों में से एक माना जाता है और क्रिसमस के समय और उसके दौरान पर्यटकों से भरा रहता है। क्रिसमस यहाँ बेहद ही खास ढंग से मनाया जाता है। सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च के फादर फ्रांसिस स्वामीनाथन ने बताया कि क्रिसमस के दिन इस गिरजाघर में बड़ी संख्या में लोग प्रतिवर्ष आते हैं।

उनके लिए चर्च के तरफ से विशेष व्यवस्थाएं की गई है। गिरजाघर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होंगे और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। इस चर्च में हर साल की तरह इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होगी और आज आधी रात से ही यहां पर भगवान यीशु की याद में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version