नेशनल डेस्क: फरीदाबाद में दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर अजरोंडा चौक के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिस कारण उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार के बोनट से घना धुआं उठा। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे वाहन में फैल गई और कार धू-धू कर जलने लगी। हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन संभावना है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग इसका कारण हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...