
हरियाणा के हिसार में कार सवार 2 युवक हादसे का शिकार हो गए। सुबह 4 बजे हिसार स्थित जिंदल पुल से करीबन 6.5 मीटर की ऊंचाई से तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार युवकों को जबीर चोटें आई है। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में कार पुल से गिरने के बाद नीचे एक बिजली के खाने से टकरा गई। कार की गति काफी तेज थी। जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया। कार के खंभे से टकराते ही इलाके की बिलजी चली गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे के बाद घायलों को मौके पर मौजूद राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया।
युवकों की हालत में सुधार है। खतरे की कोई बात नहीं है। उपचार के बाद दोनों युवक स्वास्थ्य है। कार मालिक की पहचान चरखी दादरी निवासी प्रताप सिंह सहरावत के रूप में हुई है। जिसका बेटा पेपर देने के लिए कार चरखी दादरी से बठिंडा लेकर गया था। वापसी के दौरान युवक हादसे का शिकार हो गए।
हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी युवकों को देने के संदर्भ में भी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों ही युवक अभी पुलिस से नहीं मिले है। पुलिस युवकों से भी पूछताछ करेगी।
ASI सरजुद्दीन ने बताया कि हादसा काफी ऊंचाई से कार के गिरने से हुआ था। इस हादसे के दौरान कार पुल से गिरते ही खंभे से टकरा गई। इस दौरान कार की रफ्तार भी तेज थी। इस हादसे में दोनों के हाथ–पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। लेकिन उपचार के बाद युवक ठीक है।