Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अबाला रेलवे पुलिस की CIA को मिली बड़ी कामयाबी, व्यक्ति को सवा 2 किलो चरस के साथ किया काबू

February 11, 2023

अबाला रेलवे पुलिस की CIA को मिली बड़ी कामयाबी, व्यक्ति को सवा 2 किलो चरस के साथ किया काबू

अंबाला : गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला रेलवे स्टेशन से लाल बाबू नाम के व्यक्ति को लगभग सवा 2 किलो चरस के साथ काबू किया ! हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। अगर सीआईए इंचार्ज की माने तो उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 से 10 लाख रुपये किलो के करीब है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और रिमांड के दौरान उससे पता लगाने की कोशिश की जाएगी इस गिरोह में और कितने सदस्य हैं। यह कहाँ से लाते थे और कहाँ सप्लाई किया करते थे। वहीं आरोपी ने कबूल किया की पैसे के कर्जे मे दबकर उसको ये रास्ता एख्त्यार करना पडा।

पूरे प्रदेश में हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है ! इसी कड़ी में अंबाला एसपी रेलवे के निर्देश अनुसार समय-समय पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान उस वक्त रेलवे पुलिस की सीआईए को बड़ी सफलता हासिल हुई जब उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला रेलवे स्टेशन से लगभग सवा 2 किलो चरस के साथ लाल बाबू नामक बिहार के व्यक्ति को काबू किया हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया ! वही सीआईए के इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि हम समय-समय पर नशे के खिलाफ चेकिंग करते रहते हैं इसी दौरान हमने एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला रेलवे स्टेशन से लाल बाबू नाम के व्यक्ति को लगभग सवा 2 किलो चरस के साथ काबू किया हालांकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया।

उन्होंने बताया कि उसके साथ एक और युवक राम जी नाम का था यह दोनों बिहार के रहने वाले हैं और हरियाणा पंजाब में ड्रग्स सप्लाई करते हैं। हमने अपनी टीम तैयार कर लाल बाबू नाम के व्यक्ति को लगभग सवा 2 किलो चरस के साथ दबोच लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उस को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा ! वहीं उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ जो साथी था और जिन लोगों को यह सप्लाई देनी थी उसके बारे में पूछताछ की जाएगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत आंकी जाए तो 5 से 10 लाख प्रति किलोग्राम होती है।

वही आरोपी लालबाबू ने कबूल किया की यह सामान वो नेपाल से लेकर आये थे और चंडीगढ़ मे देना था। उन्होने बताया की यह सब उन्होने रामजी के कहने पर किया। वहीँ उन्होने बताया की मैं अभी नया नया इस काम मे आया हूं और दो बार यह सामान लाया हू। वहीँ जब उससे पुछा की तुम ये काम किस लिये करते हो तो उन्होने बताया कि वो कर्जे मे दब गया था जिसके चलते उसको ये रास्ता चुनना पडा ! उसने बताया कि वो चार बच्चो का पिता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें