Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदहाल हैं इस गांव के हालात, School की इमारत भी हैं जर्जर हाल, हर समय बना रहता हैं हादसे का अंदेशा

August 24, 2024

बदहाल हैं इस गांव के हालात, School की इमारत भी हैं जर्जर हाल, हर समय बना रहता हैं हादसे का अंदेशा

बावल: शहीद सूरजभान के नाम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दुर्दशा देखकर आप भी सरकार को कोस बगैर रह नहीं पाएंगे।बावल विधानसभा के गांव बालावास का स्कूल हैं। इस विधानसभा के ऐसे ही दर्जनों गांव हैं जो बदहाली का दंश झेल रहें हैं। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों की हालत भी ठीक नही हैं।

अभी भी हादसा होने का अंदेशा बना रहता हैं। गुरुजी और शिष्यों पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता हैं। इस बार चुनाव से पहले ही बावल क्षेत्र से विधायक एवं हरियाणा सरकार में मंत्री डॉ. बनवारी लाल का जबरदस्त विरोध हो रहा हैं। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का कहना हैं की वह पिछली पुश्तों से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी के प्रति अपना दायित्व निभाते आ रहें हैं।

लेकिन मंत्री के वयवहार से वह ना खुश हैं। इस लिए वह इस बार विधानसभा में मंत्री का विरोध करते हुए मतदान नही करेंगे। उन्होंने पार्टी से अपील करते हुए कहा हैं की पार्टी किसी अच्छे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए ताकि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का सम्मान और क्षेत्र के गावों की सड़कें और स्कूल दुरुस्त हों पाएं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें