Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

टुकड़ों में बंटी कांग्रेस, हरियाणा में मना रही भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ, आखिर खुद को कैसे संभालेगी कांग्रेस?

September 8, 2023

टुकड़ों में बंटी कांग्रेस, हरियाणा में मना रही भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ, आखिर खुद को कैसे संभालेगी कांग्रेस?

कुरुक्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 1 वर्ष पूरा होने पर आज शहर कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला से लेकर रोटरी चौक तक पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से नफरत का माहौल बनाया जा रहा था उसके बीच राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से एकता,प्यार मोहब्बत का संदेश दिया था। जिससे मौजूदा सरकार बौखला गई थी और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य रद्द करवा दी थी।

झज्जर में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर पदयात्रा निकाली गई, विधायक व पूर्व मंत्री गीता भुक्कल और िब बादली के विधायक कुलदीप वत्स राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा में गठबंधन सरकार की सहयोगी जेजेपी पर एक बार फिर से जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कानपुर की ठग्गू के लड्डू की दुकान का उदाहरण देते हुए कहा कि इस दुकान की हरियाणा में फ्रेंचआईजी जेजेपी के पास है।

फतेहाबाद कांग्रेस के विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में भारत जोड़ो सम्मेलन व भारत जोड़ो पदयात्राएं हुई इन कार्यक्रमों में ग्रामीण नागरिकों ने काफी उत्साह पूर्वक भारी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भागीदारी की कार्यक्रमों के दौरान शहर भर में भारत जोड़ो यात्राएं निकाली गयी अमित सिहाग ने कहा कि राहुल गांधी जी ने आज के ही दिन भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की थी उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और उसकी सामाजिक स्थिति व उसकी पीड़ाओं के विषय में जानना जिसमें वे काफी हद तक सफल हुए।

भिवानी हुडा गुट ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार शाम को जिला कांग्रेस प्रभारी एवं महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। विधायक राव दान सिंह ने कहा कि वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें