Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दुकान में चोरी करने पहुंचे चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

अंबाला : आजकल चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन दहाड़े दुकान से चोरी करने से भी नहीं डरते! ऐसा ही एक मामला गांव पिलखनी स्थित नरेश अल्युमिनियम एंड ग्लास वर्क्स की दुकान पर देखने को मिला। दुकान मालिक नरेश कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी शाम 5:30 बजे यह दो लोग उनकी दुकान पर आए और अंदर से माल चोरी करके ले गए, जिसकी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नरेश कुमार के अनुसार अगले दिन फिर सुबह वही दोनों मोटरसाइकिल पर उसकी दुकान के पास आए।

इस दौरान शक होने पर उन्होंने डायल 112 को फोन करके इसकी जानकारी दी। डायल 112 ने दोनों को पकड़कर शाह पुलिस थाने के हवाले कर दिया। नरेश कुमार का कहना है कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि मीठापुर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर यह माल उन्होंने मात्र 2 हज़ार में बेच दिया है जबकि इस माल की कीमत 15 हज़ार रुपए आंकी जा रही है। थाना साहा के प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि दोनों चोरों को हिरासत में लेकर थाना शाह पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा इन चोरों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version