Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोलियों की गूंज से दहला झज्जर जिले का कस्बा बेरी, एक की मौत, दो लोग घायल

August 23, 2023

गोलियों की गूंज से दहला झज्जर जिले का कस्बा बेरी, एक की मौत, दो लोग घायल

झज्जर जिले का कस्बा बेरी बुधवार को राउंड दर राउंड चली गोलियों की गूंज से पूरी तरह दहल उठा। यहां दो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने दनादन गोलियां चलाकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया जबकि उसके दो साथियों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना गैगवार से संबंधित बताई जाती है। हमलावर कौन लोग थे इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है लेकिन पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और जल्दी उन्हें काबू कर लिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने जिला भर की नाकाबंदी भी कराई लेकिन हमलावर पुलिस को चकमा देने में सफल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना उस दौरान की है जब एक कार में सवार होकर तीन युवक अदालत से पेशी भुगतने के बाद अपनी कर से अपने गांव लौट रहे थे। जब यह लोग बेरी के दुजाना चौक के पास पहुंचे तो उसी दौरान दो कार में भरकर आए बदमाशों ने उनकी कार पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

राउंड दर राउंड चली गोलियां कर में बैठे तीनों युवकों को जा लगी। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत काफी चिंता जनक बनी हुई है। उधर घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो बेरी के डीएसपी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ की नाकाबंदी कराई। लेकिन हमलावर पुलिस को चकमा देने में सफल रहे। सूचना के बाद एसपी डॉक्टर अर्पित जैन भी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पुलिस के अधिकारियों को हमलावरों की गिरफ्तारी के विशेष दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने दावा किया है कि मामला गैगवार से संबंधित है और हमलावरों की पहचान हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें