Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लव-मैरिज के बाद सुसाइड करने वाले युवक के परिजनों ने किया हंगामा

October 5, 2023

लव-मैरिज के बाद सुसाइड करने वाले युवक के परिजनों ने किया हंगामा

हिसार में लव-मैरिज के बाद सुसाइड करने वाले युवक के परिजनों ने अस्पताल से आईजी चौक पर प्रदर्शन किया। आईजी चौक पर परिजनों और ग्रामीणों ने सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की गई। परिजनों ने चेतावनी दी अगर 3 दिनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 3 दिन बाद करनाल में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापिस अस्पताल में आकर धरने पर बैठ गए। डीएसपी कप्तान सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सहित पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में नागरिक स्थल में तैनात रहे।

आपको बता दें कि मामले को लेकर परिवार के लोग पिछले चार दिनों से सिविल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के सामने धरना दे रहे है। चार दिन से शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा चुकी है, लेकिन परिजनों ने शव लेने इनकार कर दिया है। परिजन इस मामले में आरोपी मृतक सुमित की पत्नी और उसके भाई-बहन पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है। सुमित का शव फिलहाल नागरिक अस्पताल में रखा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें