Site icon Dainik Savera Times

वाई पूरन कुमार केस: अफसरों को गिरफ्तार करने की परिवार की मांग पूरी की जाए : राहुल गांधी

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या मामले में मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी ने स्वर्गीय आईपीएस को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्नी सीनियर आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये घटना सरकारी अधिकारी के साथ हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने परिवार को व्यक्तिगत रूप से वादा किया है कि वो इस मामले में कार्रवाई शुरू करेंगे। सच्ची और निष्पक्ष जांच करेंगे और जल्द कार्रवाई आरंभ करेंगे। ये सब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले कहा था, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हो रहा है। मृतक की दोनों बेटियां, जिन्होंने अपने पापा को खोया है, उन पर बहुत ज्यादा दबाव है और वो अशांत हैं, ये एससी कपल है।

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, कहा- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Exit mobile version