Site icon Dainik Savera Times

पहली बरसात ने खोली प्रसाशन के दावों की पोल, एक बार फिर जलमग्न हुआ अम्बाला

अंबाला शहर: पहाड़ों पर हो रही बरसात ने जहां पहाड़ी जगह पर रहने वालो की चिंता बड़ा राखी है सभी नदिया बारिश होने के कारण इस समय पूरे उफान पर है अम्बाला और पंजाब बॉर्डर के साथ लगती घाघर नदी का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। अम्बाला में रात्रि से हो रही बरसात ने लोगों की चिंता को जहाँ बड़ा दिया था वहीं प्रसाशन के चाकचोबंध दावे भी धराशाही होते दिखे। अम्बाला में प्रदेश में सबसे ज्यादा 91 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से शहर के मॉडल टाउन, कपड़ा मार्केट, जैन कॉलेज रोड, प्रेम नगर, नदी मोहल्ला, कलाल माजरी, सेक्टर-9 समेत कई रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया।

यह बारिश सुबह 8.30 बजे तक रिकॉर्ड हुई। इसके बाद भी सुबह 9.30 बजे तक रूक-रूककर बारिश होती रही। बारिश होने से शहर के ज्यादातर बाजार सुबह 10.30 बजे तक भी बंद रहे। बड़े बड़े दावे करने वाले एन एच कर्मचारी भी जेसीबी से पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाते नजर आए। अभी कुछ दिन पहले ही अंबाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अपने दल बल के साथ सभी जगहों का जायजा लिया था और अधिकारीयों को सख्ती से आदेशों का पालन करने की हिदायत भी दी थी। परन्तु बावजूद इसके समय पर कुछ काम न आया।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बिक गई Royal Challengers Bengaluru, ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के नेतृत्व वाले ‘कंसोर्टियम’ ने खरीदा

Exit mobile version