Site icon Dainik Savera Times

Faridabad में भाई दूज के मौके बहनों को कोई परेशानी ना हो इसलिए बढाये गए बसों के फेरे- लेखराज

फ़रीदाबाद: भाई दूज के मौके पर बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बहाने अपने भाई को तिलक कर सके इसके लिए बसों के फेरे को बढ़ाया गया है। बल्लभगढ़ बस डिपो के जीएम लेखराज ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए बसों की संख्या और इनके फेरे को बढ़ा दिया गया है। आज भाई दूज है इसलिए सबसे ज्यादा यूपी के तरफ जैसे अलीगढ़-इटावा-मेरठ आगरा की तरफ यात्री ज्यादा जाते हैं इन रूटों पर बसों के फेरे ज्यादा बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा त्यौहार को देखते हुए स्टाफ भी बढ़ाया गया है गुडगांव- सोहना की तरफ भी बसों के फेरे को बढ़ाया गया है क्योंकि यह भी लोकल एरिया है इसलिए इस तरफ भी लोग ज्यादा जाते हैं हालांकि आज रविवार होने की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले लोग की छुट्टी होती है इस वजह से रूटीन वाली बसों ही इस रुट पर भेजी जा रही है इन बसों में भीड़ भी कम है। भाई दूज के दिन बहनों को अपने भाई की तिलक करने के लिए किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी बसों में बैठकर आराम से यात्रा करके उनके पास जा सकती हैं।

Exit mobile version