Site icon Dainik Savera Times

एक लाख रुपए कैश और दो तोला सोना के जेवर लेकर लड़की फरार

रतन लाल समालखा: हल्के के एक गांव से लड़की घर से नगदी व गहने लेकर लापता हो गई। वहीं परिजनों ने लड़की सात दिनों तक अपने स्तर पर तलाश की लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लगा। पिता की शिकायत पर थाना समालखा पुलिस ने लड़की की गुमशुदी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लड़की एक लाख रुपए कैश, दो तोला सोना से बने जेवर व दो मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version