विज्ञापन

गठबंधन की नहीं ठग बंधन की सरकार चल रही है प्रदेश में : Abhay Singh Chautala

इसराना: प्रदेश में भाजपा-जजपा की सरकार गठबंधन की तीन साल से चल रही है यह सरकार गठबंधन की नहीं यह सरकार तो ठग बंधन की सरकार बनी हुई है। जिससे प्रदेश की जनता दुखी हो गई है ओर वह मौजूदा सरकार को बदलने का मन बना चुकी है। इनैलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद से.

- विज्ञापन -

इसराना: प्रदेश में भाजपा-जजपा की सरकार गठबंधन की तीन साल से चल रही है यह सरकार गठबंधन की नहीं यह सरकार तो ठग बंधन की सरकार बनी हुई है। जिससे प्रदेश की जनता दुखी हो गई है ओर वह मौजूदा सरकार को बदलने का मन बना चुकी है। इनैलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला हल्का इसराना के गांव छिछड़ाना में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश की भाजपा-जजपा की सरकार को हर मोर्चे पर जम कर कौसा।

उन्होंने कहा कि सरकार हर रोज नई योजनाएं बना रहीं हैं ई टेंडरिंग प्रणाली से पंचायतो में भारी रोष है प्रदेश के पंचायत के हुए प्रतिनिधि गांव में विकास कार्यों करवाने के लिए राशि बढ़वाने की मांगों को लेकर करीब एक माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर यह सरकार जिद्द पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ओर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला गांव के विकास के लिए गांव के बीच बैठकर ग्रामीण विकास के लिए ग्रांट जारी किया करतें थे सरंपच को बीस लाख तक खर्च करने की पावर थी। चौधरी देवीलाल ओर ओम प्रकाश चौटाला ने जो वायदा किया उस को पूरा किया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमो दी ने जो वायदे किए उनको पुरा नहीं किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह विधानसभा में सरपंचों की मांगों को जोर शोर से उठायेंगे। इनैलो प्रदेश में परिवर्तन यात्र शुरू कर रही है जो प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जायेंगी।

प्रदेश में 2024 में इनैलो की सरकार बनी तो हर घर एक युवा को नोकरी बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 21000 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। इस अवसर पर डा. राजपाल सिंह रोड़, बलवान बाल्मिकी, निशान सिंह मलिक, मास्टर बलबीर सिंह जागलान, हल्का इसराना अध्यक्ष लखपत रोड, विजय चौहान, रणबीर देशवाल, मनोज जौरासी, सुखपाल सिंह, पंकज कुमार, सुरत सिंह, हरि सिंह, कुलदीप सिंह राठी, राजेन्द्र सिंह, प्रवीन मलिक, महावीर सिंह, प्रेम सिंह भालसी, फ़ूल सिंह मजूरा, हवा सिंह खणडरा आदि मौजूद थे।

- विज्ञापन -

Latest News