Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया

May 3, 2023

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया

गुरुग्राम: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक एंबुलेंस के लिए 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया, ताकि ट्रांसप्लांट के लिए हार्ट (दिल) को आईजीआई हवाईअड्डे से जल्द से जलद मेदांता अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। डीसीपी (ट्रैफिक) वीरेंद्र विज ने कहा, ग्रीन कॉरिडोर की वजह से एम्बुलेंस ने गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से मेदांता अस्पताल सेक्टर 38 तक 12 किमी की दूरी केवल सात मिनट में तय की। पीक आवर्स के दौरान इस दूरी को तय करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चूंकि व्यक्ति के हृदय प्रत्यारोपण की समय सीमा छह घंटे तक सीमित थी, भारी ट्रैफिक भीड़ के कारण एंबुलेंस अक्सर महत्वपूर्ण समय गंवा देती हैं।विज ने आगे कहा कि इसलिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण समय और समय पर हृदय की डिलीवरी के लिए आईजीआई हवाईअड्डे से अस्पताल तक सिग्नल-मुक्त ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें