Site icon Dainik Savera Times

जमीनी विवाद को लेकर घर में खाना बना रही महिला के घर में लगाई आग, हुआ बुरा हाल

जगाधरी: यमुनानगर के जयपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में आग लगा दी। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन गनीमत यह रही की घटना के वक्त महिला और उसके बच्चों की जान बच गई। दूसरे पक्ष में जब घर में आग लगे उसे वक्त महिला खाना बना रही थी। मशरूफा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गांव के ही इस्लाम के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। जब घर पर मेरे पति नहीं थे उसे वक्त इस्लाम कुछ लोगों के साथ घर में आया उन लोगों के हाथ में हथियार थे और चेहरा पूरी तरह से कपड़े से ढका हुआ था। महिला का कहना है कि पहले तो उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद घर में आग लगा दी। जिस घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में कुछ कैश भी रखा था वह भी जल गया

प्रत्यक्षदर्शी कामिल की माने तो जिन लोगों ने उनके घर पर हमला किया है उनकी पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गांव के बाहर से भी थपीड़ित महिला ने इस घटना की शिकायत रंजीतपुर चौकी को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज रमन का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version