Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर राखी बंधवाने आए भाई की घर में घुसकर बदमाशों ने की हत्या, फरीदाबाद में आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा था युवक

August 19, 2024

घर पर राखी बंधवाने आए भाई की घर में घुसकर बदमाशों ने की हत्या, फरीदाबाद में आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा था युवक

फरीदाबाद में आज रक्षाबंधन के दिन बहनों से राखी बंधवाने के लिए रोहतक में पढ़ाई कर रहा भाई जब अपने घर आदर्श नगर बल्लभगढ़ नियर पंचाल धर्मशाला मकान नंबर 1248 गली नंबर 10 पहुंचा की तभी आज लगभग 12:00 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अरुण नाम के 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी।

आनन फानन में अरुण को बल्लभगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाया गया लेकिन अरुण की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई । इस घटना की सीसीटीवी सामने आई है जिसमे दोनो बदमाश बदमाश युवक को गोली मारकर बाइक पर भागते हुए नजर आ रहे ही।

सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वही बाइक सवार दोनो नकाबपोश है जिन्होंने युवक को घर में घुस कर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में अरुण के पिता करण सिंह गौतम ने बताया है कि घटना के समय में घर पर नहीं थे लेकिन उनके बेटे अजय ने उन्हें फोन कर जानकारी दी इसके बाद भी मौके पर पहुंचे और अरुण को जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो अरुण की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई डॉक्टर ने बताया कि आपने अरुण को लाने में काफी देर कर दी और गोली भी अरुण के छाती में लगी थी जिसके चलते अरुण ने दम तोड़ दिया। बता दे कि मृतक अरुण रोहतक में आर्किटेक्ट का कोर्स कर रहा था इस मामले में मृतक के पिता करण सिंह गौतम ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी लेकिन फिर भी उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मारी गई है इसके बारे में वह नहीं जानते कि उनके बेटे को गोली मारने की वजह क्या थी।

वहीं मामले में आदर्श नगर थाना एसएचओ अमित ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था जानकारी के मुताबिक मृतक अरुण रोहतक में आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहा था और घर पर राखी का त्यौहार होने की वजह से आया था गोली मारने वाले दो बाइक सवार थे जिन्होंने घर में घुसकर अरुण को गोली मारी। फिलहाल और उनकी मौत हो चुकी है। वहीं अब पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज और सभी साइंटिफिक तरीकों को अपनाकर जल्दी आरटीओ को गिरफ्तार करने की बात कर रही है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें