Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद… बीच Market में युवक पर बरसाई गोलियां, युवक की मौके पर हुई मौत

June 29, 2024

गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद… बीच Market में युवक पर बरसाई गोलियां, युवक की मौके पर हुई मौत

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दो युवकों ने बीच मार्केट में करीब एक दर्जन गोलियां चलाई। इस दौरान अनुज नाम के युवक को करीब 6 गोलियां लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जहां युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। घटना उल्लावास गांव की है. यहां के मार्केट में ब्लिंकिंट और ज़ोमैटो की टीशर्ट पहने दो हमलावर पहुंचे। इसके बाद कादरपुर के रहने वाले अनुज पर करीब एक दर्जन गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन गोलियां अनुज को लग गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उसका इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें