Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के लिए लागू नई ड्रेस रंग नीति का नर्सिंग एसोसिएशन ने किया विरोध

February 11, 2023

सरकार द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के लिए लागू नई ड्रेस रंग नीति का नर्सिंग एसोसिएशन ने किया विरोध

चंडीगढ़: ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार द्वारा हाल ही में जारी नई ड्रेस रंग नीति पर विरोध प्रकट किया है। एसोसिएशन की राज्य प्रधान निर्मल ढांडा का कहना है कि पहले सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए कोई ड्रेस नहीं थी, लेकिन सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स को एप्रेन और नेम प्लेट लगानी अनिवार्य थी। मगर अब सरकार द्वारा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए गुलाबी रंग की आधी बाजू के सूटसलवार व आधी बाजू का एप्रेन लागू कर दिया है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। निर्मल ढांडा का कहना है कि सरकार द्वारा नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए लागू की जाने वाले ड्रेस रंग नीति को लेकर किसी तरह का विचार विमर्श नहीं किया गया।

सरकार ने अपनी मर्जी से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए गुलाबी रंग का सूट और सलवार तय कर दिया जबकि इस रंग वर्दी हरियाणा के सरकारी स्कूलों की छात्राएं पहनती हैं। वहीं निर्मल ढांडा का यह भी कहना है कि अधिकतर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की उम्र 45 साल से अधिक है। ऐसे में उन्हें गुलाबी रंग का सूट-सलवार ड्रेस नीति के तहत पहनाया जाना अनिवार्य करना शोभ नीय नहीं है। निर्मल ढांडा ने यहभी कहा कि पुरुष नर्सिंग ऑफिसर्स की ड्रेस भी चुतुर्थ श्रेणी कर्मियों जैसी लगाई गई है। मात्र एक एप्रेन का फर्क है, जोकि गलत है। निर्मल ढांडा का कहना है कि अगर सीनियर नर्सिंग आॅफिसर और पुरुष नर्सिंग ऑफिसर्स की डेÑस नीति में बदलाव नहीं किया गया तो एसोसिएशन इसे लेकर पहले अधिकारियों से मुलाकात करेगी। यदि बात नहीं बनी तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें