Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ प्रमुख ने महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की

चंडीगढ़: कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने सोमवार को महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की और कहा कि इसमें ओबीसी समुदाय की महिलाओं के लिए उप-कोटा का भी प्रावधान किया जाना चाहिए।यादव ने बताया कि इस मांग को लेकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को एक ज्ञपन सौंपा गया है।यादव के नेतृत्व में यहां हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यादव ने कहा कि पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के एक विशेष कार्याधिकारी को ज्ञपन सौंपा गया।

Exit mobile version