Site icon Dainik Savera Times

दवाई लेने आई रास्ता भटकी वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम ने दिया सहारा

अंबाला कैंट: दवाई लेने आई रास्ता भटकी वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम ने दिया सहारा। रेड क्रॉस सोसाइटी वृद्ध आश्रम द्वारा वृद्ध महिला को उसके परिवार से मिलाया गया। 5 तारीख को देर रात दवाई लेने आई महिला जो रास्ता भटक गई थी रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य द्वारा उसको वृद्ध आश्रम में लाया गया। उससे पूछताछ की तो पता चला कि वृद्ध महिला नारायणगढ़ के गांव जंगू माजरा की रहने वाली है। रेड क्रॉस सोसाइटी ने वहां के सरपंच से संपर्क कर उसके परिजनों तक खबर पहुंचाई और आज उसका पोता वृद्ध महिला को लेने आया और उसने रेड क्रॉस सोसाइटी का इसके लिए धनवाद किया।

Exit mobile version