Site icon Dainik Savera Times

टायर की दुकान में आग लगने पर मालिक की जलने से हुई मौत

हिसार: हरियाणा में हिसार जिले के आदमपुर में कल आधी रात के बाद टायर की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दुकान पहुंचे मालिक की आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि आग राज सिनेमा बाज़ार में दिव्या टायर्स दुकान में रात साढ़े 12 बजे लगी। सूचना मिलने पर दुकान मालिक एडवोकेट भीम सिंह (35) वहां पहुंचे। उन्होंने दुकान के पीछे का गेट खोला तो दुकान से निकली आग की चपेट में आ गये। भीम सिंह के परिवाार में पत्न और दो पुत्र हैं ,जिनक्री उम्र क्रमश: चार साल और पांच महीने है।

Exit mobile version