Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नहीं हुए उसे रद्द कर देना चाहिए : Anil Vij

August 28, 2024

जिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नहीं हुए उसे रद्द कर देना चाहिए : Anil Vij

अम्बाला छावनी: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ह्लजिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नहीं हुए उसे (पार्टी) रद्द कर देना चाहिए। वही, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष कटे हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ इस तरह लड़ते है, जैसे सब्जी मंडी में आढ़ती सब्जियों के लिए मोल भाव करता हैह्व। कांग्रेस ने चुनाव मीटिंग का आयोजन किया था, जिसे रद्द कर दिया गया है, इस बात पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि ह्लजिस पार्टी के 16 साल से हरियाणा में चुनाव नही हुए, क्या उसे पार्टी स्वीकार किया जा सकता है? वास्तव में चुनाव आयोग को इनकी मान्यता रद्द करनी चाहिए और उनका सिंबल सीज करना चाहिए।

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन का ऐलान किया है जिसको लेकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ह्लक्ष्न चुनावों में क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो चुकी है, मुकाबला सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्य पार्टियों यानि दो पार्टियों के बीच है। अब यहां कोई भी किसी के साथ गठबंधन करे, इसका कोई महत्व नहीं है। चुनाव हों रहे है खेलना तो सभी ने है जैसे भी खेलें। वही, पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वे दोबारा भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, जिसे लेकर विज ने हंसते हुए कहा कि ह्लहम भी कहां कर रहे है, हम तो चुनाव अकेले लड़ रहे हैंह्व।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें